पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूनियर स्टेट चेस चैंपियनशिप शुरू जिले के खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त

जूनियर स्टेट चेस चैंपियनशिप शुरू जिले के खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रेटर फरीदाबाद के एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार से चेस चैंपियनशिप शुरू हो गई। इसमें 23 जिलों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 9, 13, 17, 25 वर्ग में खेली गई। अलग-अलग वर्गों में प्रथम दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को कोलकाता में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता में नीतू सूद फाउंडेशन की संस्थापक नीतू सूद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

ब्वायज के अंडर-9 वर्ग में स्पर्श, जया, निर्भय, अर्शप्रीत बढ़त लेकर आगे रहे। गर्ल्स में आन्या, बिपाशा, निशा आर्य बढ़त लेकर आगे रहीं। अंडर-13 ब्वायज में मिहिर, सिद्धांत, आदित्य, कृष्णा, विहान आगे रहे। अंडर-17 ब्वायज में पुनीत, उत्तम, लोकेश, गर्व गौड़ अपने ग्रुप में आगे रहे।

अंडर-25 गर्ल्स में रिया, प्रियमेधा, निकिता अधिक अंक लेकर आगे रही। ब्वायज के वर्ग में चेतन, दिव्यांशु, दिव्य अपने वर्ग में आगे रहेे। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

फरीदाबाद. चेस खेलते बच्चे।

खबरें और भी हैं...