फरीदाबाद|इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में फरीदाबाद ने महेंद्रगढ़ को हरा दिया। मुकाबला पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर खेला गया। फरीदाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 344 रन बनाए। बल्लेबाज धीरू सिंह ने 118 गेंद पर 139 रन बनाए। इसके अलावा प्रशांत वशिष्ठ ने 98 गेंद पर 114 रन बनाए। महेंद्रगढ़ के गेंदबाज अनिल कुमार ने 10 ओवर में 87 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा अमित यादव ने 9 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट लिया। बाकी कोई गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्रगढ़ की टीम 257 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज आकाश तंवर ने 17 गेंद पर 12 रन बनाए। इसके अलावा कपिल ने 45 गेंद पर 27 रन बनाए। अनिल कुमार ने 25 गेंद पर 20 रन की पारी खेली। फरीदाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि बल्हारा ने 6 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिए। उदय सिंह ने 5 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए।