पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट टूर्नामेंट में गुड़गांव ने पानीपत को 20 रन से मात दी

क्रिकेट टूर्नामेंट में गुड़गांव ने पानीपत को 20 रन से मात दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव| हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शनिवार को गुड़गांव और पानीपत के बीच अंडर-23 क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें गुड़गांव ने 20 रन से मैच जीता। गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित टेरी ग्राउंड में मैच का आयोजन हुआ। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला लीग मैच खेला गया। मैच में पहले गुड़गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 233 रन बनाए। जिसमें कुलदीप ने 36 रन, दीपांशु ने 34रन, कपिल ने 50रन, जतिन ने 23 रन बनाए। पानीपत की ओर से बॉलिंग करते हुए सन्नी ने 9 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट और रोहित ने 8 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। पानीपत की टीम बल्लेबाजी करते हुए 48 वें ओवर में ही 213 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें मोहित ने 51 रन बनाए। गुड़गांव की ओर से बॉलिंग करते हुए जतिन ने 9 आेवर में 22 रन देकर एक विकेट, कुलदीप ने 7 ओवर में 25 रन देकर 2 और मधुर ने 10 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...