राजा नाहरसिंह क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रमेश ललित क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में रमेश ललित अकादमी ने भूमि वारियर्स को हरा दिया। भूमि वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टी-20 मुकाबले में भूमि वारियर्स 18 ओवर में 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज आदित्य ने 25 गेंद पर 13 रन बनाए। जबकि सुनील ने 16 गेंद पर 11 रन की पारी खेली। रमेश ललित की टीम से गेंदबाजी करते हुए परेश ने चार ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट लिए। तरन ज्योति ने 8 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। रेहान राज ने 4 ओवर में एक विकेट हासिल किया। रमेश ललित अकादमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तय ओवर में 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के बल्लेबाज रेहान ने 21 गेंद पर 69 और आर्यन ने 6 गेंद पर 6 रन बनाए। रमेश ललित क्लब के रेहान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।