जिमनास्टिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर के जिम्नास्टिक हॉल में मोटिवेशन चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें 80 जिमनास्टों ने अंडर-6, 8, 10, 12 और 14 आयुवर्ग में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्षद दीपक चौधरी मुख्य अतिथि थे।
जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी के मुताबिक प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-8 बिगनर्स से हुई। इसमें धृति शर्मा स्वर्ण, नृत्या ने रजत और अनन्या ने कांस्य पदक जीता। जबकि ब्वायज वर्ग में श्लोक, पीयूष ने प्रथम, हर्ष व सक्षम ने द्वितीय और अनिकेत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-6 के बिगनर्स में आरव ने रजत पदक जीतने वाले कपिल और कांस्य पदक विजेता अग्रिम से बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं गर्ल्स में यशिता, राधिका और शान्वी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-10 के बिगनर्स वर्ग में नवनीत ने स्वर्ण, कृष्णा ने रजत और ऋषभ और श्यामवीर ने कांस्य पदक जीता। वहीं गर्ल्स में दिव्यांशी पहले, टिशा दूसरे और सिमरन व मन्नत तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद सेमी एडवांस वर्ग के मुकाबले कराए गए। इसमें दक्ष भाटी ने पहला, दिनेश ने दूसरा और पार्थ व कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में प्रतिष्ठा राणा ने स्वर्ण, जाह्नवी ने रजत और हेमान्या व मनप्रीत ने कांस्य पदक जीता। अंडर-10 वर्ग में रितिक, शिवा, आयुष्मान और देव नेहरा ने और लड़कियों में नीरंजना, वर्तिका, माही और वंशिका ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की। अंडर-6 वर्ग में अश्विन ने स्वर्ण और आकर्षण यादव ने रजत, शिवम व प्रेम शर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-12 में दिशा, नियामा, अंजलि और ब्वायज में बादलराज, राजा और सुमित ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। अंडर-10 के एडवांस वर्ग में सागर, प्रत्यक्ष, आदित्य, लक्ष्यजीत और गर्ल्स में ईशा रावत, लावन्या अत्री, कोयल नागर और चंचल ने पदक जीते। अंडर-12 वर्ग में नायसा रतरा, मोनिका नागर, तनिशा और निकिता ने जीत दर्ज की। स्टक लैंडिंग में मनीष, विशाल और सागर ने जीत दर्ज की।
फरीदाबाद. सेक्टर 12 खेल परिसर में जिमनास्टिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते पार्षद दीपक।