पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीनियर सिटीजन, महिलाओं व बच्चों को आग से बचाव की जानकारी दी गई

सीनियर सिटीजन, महिलाओं व बच्चों को आग से बचाव की जानकारी दी गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| सूरजकुंड रोड सेक्टर-43 स्थित ओमेक्स हिल्स-2 फारेस्ट में आरडब्ल्यूए और फायर विभाग के सहयोग से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें रेजीडेंट्स को आग लगने के दौरान किए जाने वाले बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों और उसके उपयोग के तरीकों के बारे में बताया गया। आरडब्ल्यूए के प्रधान अनुपम कुमार ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान सोसायटी में रहने वाले सीनियर सिटीजन, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। सेक्टर-15 फायर स्टेशन के अधिकारी आरएस शर्मा ने बहुमंजिली इमारतों में आग लगने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आग लगने के दौरान किसी भी व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि बचाव के उपाय करने चाहिए। इसके अलावा तत्काल फायरबिग्रेड और पुलिस को सूचना देनी चाहिए। इस दौरान लिफ्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...