पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भर्ती होने आए लोगों को भगाया, सौंपा ज्ञापन

भर्ती होने आए लोगों को भगाया, सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो हफ्ते से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मियों और नगर निगम प्रशासन के बीच अब टकराव की नौबत आ गई है। इसका नजारा शनिवार को नगर निगम सभागार में देखने को मिला। सरकार के आदेश पर निगम प्रशासन ठेके पर कर्मचारियों की भर्ती कर साफ सफाई कराने का निर्णय लिया। शनिवार को निगम प्रशासन ने निगम सभागार और ओल्ड फरीदाबाद में ठेका कर्मचारियों की भर्ती करने का प्रयास किया। लेकिन हड़ताली कर्मचारी नेताओं के विरोध को देखते हुए निगम प्रशासन को सफलता नहीं मिली। भर्ती होने आए लोगों को विरोध के कारण वहां से भागना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों का कहना था कि सरकार हमारी मांगों का समाधान करे। हम दो दिन में शहर को साफ-सुथरा करके दिखाएंगे। हड़ताली कर्मचारियों ने शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद जोन कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के सामने ही सीएम से बातचीत की और शीघ्र मांगों का समाधान कर हड़ताल समाप्त कराने का अनुरोध किया। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि सरकार पुलिस व ठेकेदारों के बल पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं करा सकती। उन्होंने कहा जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। रविवार को सभी विभागों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...