- Hindi News
- National
- शिविर में 100 से अधिक लोगों की नेत्र जांच, अंगदान के लिए कराया रजिस्ट्रेशन
शिविर में 100 से अधिक लोगों की नेत्र जांच, अंगदान के लिए कराया रजिस्ट्रेशन
फरीदाबाद | रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-15ए नॉर्थ विंग की ओर से जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें दृष्टि आई केयर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने लोगों के आंखों की जांच की। लोगों को आंखों की सही देखभाल के बारे में बताया। आंखों से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें 100 से अधिक लोगों के आंखों की जांच की गई। आरडब्ल्यूए के नरेश श्योराण ने कहा कि कैंप के दौरान लोगों को अंगदान के प्रति भी जागरूक किया गया है। इस दौरान रजिस्ट्रेशन शिविर भी लगाया गया। इसमें 10 से अधिक लोगों ने मृत्योपरांत अपनी देह को दान करने का संकल्प पत्र भरा।