पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिफ्ट खराब, नहीं हुए एक्सरे, बिना जांच लौटे पेशेंट

लिफ्ट खराब, नहीं हुए एक्सरे, बिना जांच लौटे पेशेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार की छुट्‌टी के बाद सोमवार को बीके सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए दिन काफी परेशानी भरा रहा। अस्पताल की एकमात्र लिफ्ट खराब हो गई। इसमें मरीजों को ऊपर के फ्लोर पर लाने-ले जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा किसी टेक्निकल प्राेब्लम की वजह से एक्सरे मशीन भी नहीं चल रही थी। इससे मरीजों के एक्सरे भी नहीं हो पाएं। मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।

मरीजों को हुई परेशानी

बीके अस्पताल एक मात्र लिफ्ट रविवार रात से खराब है। सोमवार सुबह लिफ्ट को शुरु करने का प्रयास किया गया था, लेकिन ठीक नहीं हो पाई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लिफ्ट के बाहर खराब होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। लिफ्ट खराब होने से मरीजों को काफी दिक्कत हुई। आपेशन वाले मरीज, दिव्यांग, बुजुर्ग मरीजों को पीछे की तरफ बने रैंप से ऊपर की मंजिलों तक जाना पड़ा। सोमवार शाम तक लिफ्ट ठीक नहीं की गई। इससे अस्पताल में सभी मरीज व उनके अटेंडेंट परेशान रहे।

फरीदाबाद. बीके हॉस्पिटल का एक्सरे रूम।

मरीजों के नहीं हुए एक्सरे

इसके अलावा सोमवार को अस्पताल बिजली संबंधित खामियों के चलते मरीजों के एक्सरे नहीं हो पाए। यहां रोज 125 से 150 एक्सरे होते हैं, लेकिन सोमवार से 4 से 5 एक्सरे ही हो पाए। यहां तैनात स्टाफ के अनुसार पिछले दिनों आए तूफान के बाद से अस्पताल परिसर की बिजली में दिक्कतें आ रही हैं। बार-बार बिजली फलेक्चूएट होने से एक्सरे मशीन की वोल्टेज को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे मशीन काम नहीं कर रही। इसकी वजह से सोमवार को मरीजों के एक्सरे नहीं हो पाएं। इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की जा चुकी है। एक्सरे मशीन खराब होने से सोमवार को बहुत से मरीजों को बिना एक्सरे कराए वापस लौटना पड़ा। अस्पताल के कार्यकारी पीएमओ डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि लिफ्ट ठीक कराया जा रहा है। एक्सरे रुप में बिजली संबंधित दिक्कत आ रही है। इसे ठीक कराने के बारे में बिजली विभाग को बोल दिया गया है।

खबरें और भी हैं...