फरीदाबाद| एक युवक का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओल्ड फरीदाबाद बस्सा पाड़ा निवासी कपिल गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों को शक है कि वह किसी युवती से फोन पर बात करता है, इससे वे खफा थे। कपिल के अनुसार रविवार शाम वह घर से टहलने के लिए निकला था। ओल्ड फरीदाबाद में अग्रसेन चौक के पास हरीश सैनी, राहुल सैनी, धर्मेंद्र, मनोहर, फूल सिंह, सुनील, मनीष व तीन-चार अन्य ने उसका कार में अपहरण कर लिया।