पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंपनी के डायरेक्टर के ऑफिस से 5.50 लाख चोरी

कंपनी के डायरेक्टर के ऑफिस से 5.50 लाख चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| सेक्टर-31 स्थित एक कंपनी के डायरेक्टर के ऑफिस से किसी ने 5.50 लाख रुपए चोरी कर लिए। घटना 18 मई की है लेकिन उस समय डायरेक्टर कहीं बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-9 निवासी महेश कौशिक ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-27 बी स्थित फ्लैश इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में मैनेजर हैं। 18 मई को उन्हें चपरासी ने सूचना दी कि डायरेक्टर के ऑफिस का शीशा टूटा हुआ है। अंदर देखा तो दराज के लॉक भी टूटे हुए थे।

खबरें और भी हैं...