पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 माह से सीवरेज के पानी में डूबी हैं गलियां, अब मुर्गा बनकर किया प्रदर्शन

3 माह से सीवरेज के पानी में डूबी हैं गलियां, अब मुर्गा बनकर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. सीवरेज समस्या से परेशान पर्वतीया कॉलोनीवासी गर्मी में मुर्गा बनकर रोष जताते हुए।

अनोखा विरोध: निगम अधिकािरयों को बार-बार शिकायत देने के बावजूद नहीं हुआ समाधान, लोग पहंुचे निगम

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

पर्वतीया कॉलोनी में नाला ब्लॉक होने से कई गलियां तीन महीने से सीवरेज के पानी में डूबी हुई हैं। इस कारण रोज हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। बदबू व गंदे पानी से लोग बीमार हो रहे हैं। निगम अधिकािरयों द्वारा सुनवाई न किए जाने से परेशान होकर स्थानीय लोग सोमवार को निगम मुख्यालय पहुंचे और चिलचिलाती धूप में मुर्गा बनकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है स्थानीय पार्षद व विधायक को भी कई बार शिकायत दी है लेकिन समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने एक्सईएन अरविंद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दो दिन में नाले की सफाई का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासी रामसिंह यादव ने कहा पर्वतीया कॉलोनी वार्ड नंबर-पांच में आती है। यहां गली नंबर-71, 73 और 74 हर समय गंदे पानी से ओवरफ्लो रहती हैं। जिस नाले में इन गलियों का गंदा पानी जाता है, वह काफी समय से ब्लॉक हुआ पड़ा है। इस नाले को कवर किया हुआ है, इसलिए इसकी सफाई नहीं हो पाती। नाला ब्लॉक होने की वजह से गंदा पानी आगे नहीं जा पाता। इसकी कई बार शिकायत निगम अधिकािरयों से की जा चुकी है। यादव का कहना है कि यदि दो दिन में नाले की सफाई नहीं हुई तो वह रोज मुर्गा बनकर विरोध करेंगे।

फरीदाबाद. पर्वतीया कॉलोनी की गलियों में भरा सीवरेज का पानी।

खबरें और भी हैं...