फरीदाबाद| भूपानी स्थित गुरूकुल अकादमी में अभ्यास करने वाले अंडर-16 वर्ग के दो क्रिकेटर और अंडर-19 वर्ग की गर्ल्स खिलाड़ी का चयन जोनल क्रिकेट अकादमी में किया गया है। कोच अनिकेत ने बताया कि इन दो खिलाड़ियों में हर्षवर्धन सिंह और आकाश दीप भाकर शामिल है।
कैंप 21 मई से 14 जून तक मोहाली स्टेडियम में लगेगा। हर्षवर्धन सिंह लेग स्पिन गेंदबाज है। हर्षवर्धन ने स्टेट लेवल पर छह मैच खेलते हुए 17 विकेट हासिल किए। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। आकाशदीप भाकर लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज है। आकाशदीप ने गेंदबाजी करते हुए स्टेट प्रतियोगिता में 17 विकेट प्राप्त किए। इसके अलावा अकादमी की दीपिका गौतम को सिलेक्ट किया गया है। दीपिका टीम में ओपनर बल्लेबाज है। दीपिका ने अंडर-19 टीम में शानदार प्रदर्शन किया था।
दीपिका गौतम
हर्षवर्धन
आकाशदीप भाकर