हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गुड़गांव और रेवाड़ी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में गुड़गांव की टीम ने रेवाड़ी की टीम को पांच विकेट से हराया। अंडर-23 वर्ग में गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित टेरी ग्राउंड में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें रेवाड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 48.4 ओवर में 184 रन का टारगेट खड़ा किया। जिसमें मृणांक सिंह ने 111 गेंद में 62 रन और आकाश ने 134 गेंद में 70 रन बनाए। गुड़गांव की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयदीप ने 8.4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट, मधुर ने 7 ओवर में 27 रन देकर जीरो विकेट और कुलदीप ने 8 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया है।
एसोसिएशन के सचिव ओपी तनेजा ने बताया कि गुड़गांव के बल्लेबाजों की ओर से कुलदीप ने 45 गेंद में 44 रन, विजयंत ने 58 बॉल में 54 रन और दीपांशु ने 55 बॉल में 39 रन बनाए और 35.2 ओवर में 5 विकेट खोकर अपना टारगेट पूरा करते हुए 185 रन बनाए। रेवाड़ी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास यादव ने 10 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट और लोकेश ने 7 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए।