पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे कोच काे पीटा, बचाने आए दूसरे कोचों को भी लगी चोट

खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे कोच काे पीटा, बचाने आए दूसरे कोचों को भी लगी चोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे जिमनास्टिक कोच के साथ सोमवार सुबह कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान कोच को बचाने के लिए आए दूसरे खेलों के कोच को भी चोट आ गई। इससे पहले भी सेक्टर-12 खेल परिसर में मारपीट का मामला सामने आ चुका है। जिला खेल अधिकारी ने सभी कोच से पूरे मामले की रिपोर्ट लेकर सेंट्रल थाने में शिकायत देकर आराेपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट करने वाले युवक जिमनास्टिक के पूर्व खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। ट्रेनिंग के समय कोच के साथ हुई मारपीट की घटना से अभिभावकों में भी रोष है। अभिभावकों का कहना है कि इस दौरान बच्चों को भी चोट आ सकती है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ट्रेनिंग के समय कोच के साथ हुई मारपीट की घटना से अभिभावकों में भी रोष है

ऐसे हुआ झगड़ा

खेल परिसर के जिमनास्टिक हाल में कोच नवीन सैनी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हैं। सुबह करीब 150 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। सोमवार को ट्रेनिंग के दौरान कुछ युवक जिमनास्टिक हाल में घुस आए। उन्होंने कोच से ट्रेनिंग करने के लिए कहा। इस पर नवीन ने युवकों से कहा कि अभी छोटे बच्चों की ट्रेनिंग चल रही है। वह बाद भी अपना अभ्यास कर सकते हैं। इस बात युवक गुस्सा होकर मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के मामले की जानकारी मिलते ही दूसरे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे कोच भी जिमनास्ट हाल में पहुंच गए। बीच बचाव के दौरान कोचों को चोट लग गई।

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़

मारपीट की घटना से गुस्साए अभिभावकों ने कहा कि कोई भी युवक बिना रोक टोक के खिलाड़ियों तक पहुंच जाता है। आए दिन मारपीट के मामले सामने आते हैं। ऐसे में खेल विभाग को ठोस कदम उठाना चाहिए। क्योंकि पहले भी मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं।

फरीदाबाद. सेक्टर 12 खेल परिसर स्थित जिमनास्टिक हॉल।

मामले की पूरे रिपोर्ट लेकर सेंट्रल थाने में दी गई है। वहीं आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। जल्द ही खेल परिसर के मुख्य द्वार पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे। -जेजी बनर्जी, जिला खेल अधिकारी

मामले की शिकायत आई है। कोच का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच करके आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा। -राजदीप मोर, एसएचओ, सेंट्रल थाना।

खबरें और भी हैं...