पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेयान क्रिकेट अकादमी ने एवेंजर्स क्लब को हराया

रेयान क्रिकेट अकादमी ने एवेंजर्स क्लब को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| राजा नाहरसिंह स्टेडियम में आयोजित रमेश ललित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रेयान और एवेंजर्स क्लब का मुकाबला हुआ। रेयान अकादमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 227 रन का स्कोर बनाया। टीम के बल्लेबाज पार्थ ने 51 गेंद पर 81 रन बनाए। इसके अलावा मोहित ने 40 गेंद पर 61 रन बनाए। इसके अलावा राघव ने 20 गेंद पर 45 रन बनाए। एवेंजर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरुण ने 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया। कुनाल ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एवेंजर्स क्लब की टीम 27 रन पर आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज कुनाल ने 8 गेंद पर 9 रन बनाए। रेयान के गेंदबाज गर्वित ने 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जुबीन ने 3 ओवर ने 6 रन देकर 2 विकेट लिए। विजेता टीम के गर्वित को मैन आफ द मैच दिया गया।

फरीदाबाद. खिलाड़ी गर्वित मैन ऑफ दा मैच लेते हुए।

खबरें और भी हैं...