वाईएमसीए के पास नेशनल हाईवे पर बन रहा अंडरपास सोमवार को एक साइड से जनता के िलए खोल दी गई। अब वाहन चालकों को बल्लभगढ़ से बदरपुर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। लाेगों को जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। सोमवार की शाम केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अंडरपास का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दूसरे साइड का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उद्घाटन मौके पर मेयर सुमन बाला, विधायक मूलचंद शर्मा, नगेंद्र भड़ाना, सीमा ित्रखा, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पार्षद वीर सिंह नैन आदि मौजूद रहे।
डायवर्ट हुआ ट्रैिफक
दिल्ली से पलवल जाने वाले वाहनों को अंडरपास से नहीं गुजारा जाएगा। उन्हें पहले की तरह ही सर्विस लेन से मेट्रो स्टेशन के नीचे से निकाला जाएगा। जबकि बल्लभगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सर्विस लेन को बंद कर दिया गया है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुजर्र ने सोमवार को गोंछी ड्रेन पर दो करोड़ रुपए की लागत से दो पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये दोनों पुल सीएम अनाउंसमेंट के तहत बनाए जा रहे हैं।