पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वक्ता बोले: राजीव गांधी ने शिक्षा, उद्योग, टेक्नोलोजी के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया

वक्ता बोले: राजीव गांधी ने शिक्षा, उद्योग, टेक्नोलोजी के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गंाधी की 27वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने कहा कि दुिनया में सबसे बड़े लोकतांित्रक देश का सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री बनने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। उनके कार्यकाल में देश तकनीक के क्षेत्र में मजबूत हुआ है। इस मौके पर विधायक ललित नागर ने कहा कि राजीव गांधी ने साहसिक कदम उठाकर एक सशक्त, कुशल, विवेकशील और गतिशील राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने शिक्षा, उद्योग, टेक्नोलोजी और पंचायती राज जैसी देश को आधुनिक दिशा देने वाले क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर पूर्वमंत्री शिवचरण लाल शर्मा, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कुरैशी, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सीमा जैन, बाबूलाल रवि, रामजीलाल, शंकर नंबरदार, मुकुटपाल चौधरी, मनोज नागर, अनिल बैंसला, कमल चंदीला, गंगाराम, अमित बैसला, सुनील छोकर, सुनील ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। उधर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक लल्लू सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं दलितों व पिछड़ों को आरक्षण दिया। बैठक में मौजूद ब्रह्मानंद कौशिक, निर्मल कुलश्रेष्ठ, विजय अरोड़ा, राव धर्मपाल, रामकिशन तेवतिया, जमालुद्दीन, डॉ महेश, धर्मपाल चहल आदि ने राजीव गांधी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्य तिथि पर लगाया रक्तदान शिविर

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से बल्लभगढ़ नई अनाज मंडी स्थित जिला युवा कांग्रेस के कार्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव भरत सिंह टोंगर, जिला उपाध्यक्ष रोहित नागर, सिद्धात प्रताप सिंह, मुनेश पंडित, योगेश ढींगड़ा, बंटी हुड्डा आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फरीदाबाद. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ओल्ड चौक स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...