केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार देररात सेहतपुर पुल से तिलपत (बांध रोड) पर 16 करोड़ की लागत से बनने वाले टू लेन रोड व नाले का शिलान्यास किया। इसके बनने से नहरपार के 50 से अधिक कॉलोनियों में रहने वाले 5 लाख आबादी का फायदा मिलेगा। सड़क का निर्माण नगर निगम कराएगा। तीन महीने में सड़क बनाकर तैयार हाेगी। वार्ड-23 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश रक्षवाल ने अक्टूबर 2017 में सेहतपुर में आयोजित छठ पर्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल को बुलाकर उनके सामने सड़क बनवाने की मांग रखी थी।
50 से अधिक कॉलोनीवािसयों को होगा फायदा
पूर्व पार्षद ओम प्रकाश रक्षवाल ने बताया कि सड़क बनने से यहां की 50 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा। इनमें बसंतपुर, पल्ला, सेहतपुर, अगवानपुर, इस्माइलपुर, तिलपत, सेक्टर-91, सूर्यनगर फेज-वन, टू, श्याम कॉलोनी 1, 2, 3, सरस्वती कॉलोनी 1, 2, सूर्य काॅलोनी 1, 2, शिव कॉलोनी ए से एफ ब्लॉक तक, छज्जन नगर, वेदराम कॉलोनी, चौहान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, सरपंच कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, सूर्या विहार पार्ट 1, 2, 3, भट्टा कॉलोनी, दलजीत कॉलोनी, मोती कॉलोनी, दुर्गा एंक्लेव, रवि कॉलोनी, राज विहार, गंगाराम कॉलोनी, ओम एंक्लेव 1, 2, रोशन नगर, जगमाल एक्लेव, अजयनगर, विनय नगर, पंचशील कॉलोनी, दीपावली कॉलोनी, निखिल विहार, बसंतपुर विस्तार कॉलोनी, शिव एंक्लेव, शिवम कॉलोनी आदि हैं। पूर्व पार्षद रक्षवाल ने बताया कि यह सड़क पल्ला से तिलपत और बसंतपुर वाले रास्ते को भी जोड़ेगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, चेयरमैन अजय गौड़, नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, पार्षद गीता रक्षवाल, बिल्लू पहलवान, अजय बैंसला, रवि भड़ाना, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
फरीदाबाद. केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सेहतपुर पुल से तिलपत (बांध रोड) 16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रोड व नाले का शिलान्यास करते हुए।
सड़क के दोनों ओर लगेंगी एलईडी लाइटें
गुर्जर ने बताया सड़क के दोनों लेन 22-22 फुट चौड़ी आरएमसी बनाई जाएंगी। बीच में 5 फुट के डिवाडर होंगे। इनमें एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। एक चौराहा भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नहरपार की सारी काॅलोनियों के पानी को बरसात से पहले-पहले बुढ़िया नाले में डालने की व्यवस्था की जा रही है। 30 मई से पहले पीने के पानी व सीवरेज के लिए 70 करोड़ रुपए के टेंडर लगा दिए जाएंगे।