फरीदाबाद| भारतीय जनता पार्टी तिगांव विधानसभा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर का भूपानी मोड़ पर गांव खेड़ीकला व गांव भूपानी की सरदारी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच्चाई व ईमानदारी का प्रतीक है और आज देश व प्रदेश में जो विकास हो रहा है वह आज तक नहीं हुआ है। आज हर वर्ग को समान और सबका साथ सबका विकास हो रहा है। नागर ने कहा कि प्रदेश के सीएम ने प्रदेश को जिस मुकाम पर पहुंचाया है उससे भाजपा के प्रति प्रदेश की जनता का विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से राजेश नागर को अवगत कराया। जिस पर नागर ने उनकी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विरेन्द्र भाटी, महेश भाटी, विनोद भाटी, मा. धर्म सिंह भाटी, धीर सिंह भाटी चेयरमैन आदि मौजूद थे।