पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलमंत्री का सुझाव: चलती ट्रेन में चढ़ने व उतरने का न करें प्रयास, झांसी की एक घटना का दिया हवाला

रेलमंत्री का सुझाव: चलती ट्रेन में चढ़ने व उतरने का न करें प्रयास, झांसी की एक घटना का दिया हवाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की छुटि्टयों में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने याित्रयों से अपील की है कि वह चलती ट्रेन में चढ़ने अथवा उतरने का प्रयास ना करें। क्योंकि ऐसा करना यात्री के लिए जानलेवा सािबत हो सकता है। गोयल ने रेल अधिकारियों और आरपीएफ अफसरों को ट्वीट कर स्टेशनों पर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों की निगरानी करने और ट्रेन चलने के दौरान चढ़ने का प्रयास करने वाले याित्रयों को रोकने को कहा है। उन्होंने इसके लिए झांसी में हुई एक घटना का उल्लेख करते हुए ट्रेन के नीचे जा रहे एक व्यक्ति को बचाने में आरपीएसएफ के दो जवानों की तारीफ भी की है। उधर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ईस्ट शशि कुमार ने बताया कि सभी आरपीएफ थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्टेशनों पर याित्रयों को जागरूक भी किया जा रहा है। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की बात करें तो यहां आए दिन कोई न कोई यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने उतरने के दौरान गिरकर घायल हो रहे हैं।

कोटा स्पेशल ट्रेन से उतरने के दौरान मां बेटी गिरकर हुईं थी घायल

रेल अधिकारियों और आरपीएफ को ट्वीट कर स्टेशनों पर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों की निगरानी बढ़ाने को कहा

चलती ट्रेन में चढ़ना उतरना है खतरनाक

प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनों में चढ़ना और उतरना दोनों ही खतरनाक है। रेल अधिकारियों के मुताबिक पायदान में अक्सर याित्रयों का पैर िफसल जाता है। एेसे में वह फंसकर सीधे ट्रेन के नीचे पहुंच जाता है। इससे याित्रयों की मौत भी हो जाती है। ट्रेन रफ्तार पकड़ने पर अपनी ओर खींचती है। हाल ही में झांसी रेलवे स्टेशन पर राजधानी के चलने के दौरान एक यात्री चढ़ने का प्रयास किया। उसका पैर िफसल गया और वह ट्रेन के नीचे जाने वाला था कि प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएसएफ कर्मी जय प्रकाश यादव और कुलदीप ने बड़ी मुश्किल से यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से बचाया। स्टेशन पर लगी सीसीटीवी से उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई। मामला रेलमंत्री पीयूष गोयल तक पहुंच गया।

मंत्री ने की तारीफ, याित्रयों काे िदए सुझाव

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेल अधिकारियों और आरपीएफ अफसरों को ट्वीट कर जवानों की तारीफ की अौर याित्रयों को सलाह भी दी कि ऐसा करना यात्री के िलए जानलेवा हो सकता है। उन्होंने रेल अफसरों से कहा कि वह स्टेशनों पर याित्रयों को इस बाबत जागरूक करें और प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफकर्मी यात्री को एेसा करने से रोकें। खासकर गर्मी की छुटि्टयों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार यात्री चलती ट्रेन में भी चढ़ने का प्रयास करते हैं।

केस - 1

आरपीएफ निजामुद्दीन में तैनात आरपीएफकर्मी मनोज कुमार गत 30 अप्रैल को क्राइम कंट्रोल के दौरान देहरादून एक्सप्रेस से फरीदाबाद आ रहे थे। बताया जाता है कि ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरने का प्रयास किया कि फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था।

फाइल फोटो

फरीदाबाद. रेलमंत्री पीयूष गोयल को किया गया ट्वीट।

केस -2

मथुरा के ईदगाह कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय विवेक शर्मा 10 मई को किसी काम के सिलसिले में फरीदाबाद आ रहे थे। उसने रायगढ़ से चलकर निजामुद्दीन जाने वाली 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। इस ट्रेन का फरीदाबाद में स्टापेज नहीं है। ट्रेन करीब 10.58 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-2 से पास हो रही थी। रफ्तार धीमी होने से विवेक उतरने का प्रयास किया। पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे जा गिरा।

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान मां-बेटी गिरकर घायल

कोटा-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन से सफर कर रही मां-बेटी चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई। आरपीएफ ने दोनांे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना सोमवार की सुबह 4.15 बजे की है। गुड़गांव सेक्टर-51 निवासी रेनू प|ी दिनेश कुमार और उनकी बेटी अनुशंसा सोमवार को 09809 कोटा-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन से सफर कर रही थी। इस ट्रेन का फरीदाबाद में स्टापेज भी है। दोनों को यहां उतरकर गुड़गांव जाना था। सोमवार की सुबह करीब 4.15 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकने वाली थी कि चलती ट्रेन से उतरने को प्रयास में दोनों प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफकर्मी हवलदार अजीत कुमार ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

आरपीएफ समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहता है। लेकिन मंत्री के ट्वीट के बाद सभी आरपीएफ अफसरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वह ट्रेनों के चलने के दौरान प्लेटफार्म पर आरपीएफकर्मी की ड्यूटी लगाएं। याित्रयों को चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से रोकें। जल्द ही पम्पलेट छपवाकर उसे भी याित्रयों में वितरित किया जाएगा। -शशि कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ईस्ट

खबरें और भी हैं...