फरीदाबाद| टाउन नंबर पांच में स्क्रैप कारोबारी बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में एनआईटी थाने के पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जिला अदालत में जेएमआईसी पूर्वा मेहरा की अदालत ने स्पष्ट कहा है कि 30 मई से पहले एफआईआर की कॉपी कोर्ट में पेश की जाए। इतना ही नहीं इस मामले की जांच एसीपी रैंक से नीचे का अफसर कतई न करे। दरअसल रेलवे रोड पर एक स्क्रैप की दुकान में चोरी का माल होने की सूचना पर पहंुचे पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि उल्टा पुलिस ने बुजुर्ग व इनकी पुत्रवधु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।