अवैध रूप से बने चार फ्लैटों में तोड़फोड़
फरीदाबाद| जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट के दस्ते ने मंगलवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए कई निर्माणों को तोड़ दिया। यहां चार प्लॉटों पर अवैध रूप से निर्माण किए गए थे। डीटीपीई नरेश कुमार के मुताबिक प्लाट नंबर -594 -595, 93, 577 में बिल्डरों द्वारा जरूरत से अधिक निर्माण किया गया था। जिसे तोड़ दिया गया।