पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आए थे दुश्मन की हत्या करने पुलिस ने पहले ही दबोच लिया

आए थे दुश्मन की हत्या करने पुलिस ने पहले ही दबोच लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में अपने दुश्मन की हत्या करने की नीयत से आए तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने वारदात से पहले ही दबोच लिया। दिल्ली में मर्डर सहित अन्य वारदात करने वाले आरोपी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी है। दिल्ली पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी। सीआईए इंचार्ज संदीप मोर के अनुसार आरोपियों के नाम दिल्ली के तिगड़ी निवासी आबिद, अलीगढ़ निवासी सोनू खान और जैतपुर, दिल्ली निवासी सलमान हैं। पुलिस ने तीनों को अवैध हथियार रखने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया था। इनमें से मुख्य आरोपी आबिद दिल्ली में मर्डर भी कर चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली में तिगड़ी के रहने वाले हैं और फरीदाबाद में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दिल्ली में आरोपियों पर करीब 12 केस कोर्ट में विचाराधीन हैं। इनमें हत्या, लूट, धमकी व अवैध हथियार रखना शामिल है। बदमाश पहले भी जेल जा चुके है। आरोपियों ने बताया कि वह फरीदाबाद शहर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे।

फरीदाबाद. सीअाईए ने अवैध हथियार सहित 3 बदमाशों को किया अरेस्ट।

खबरें और भी हैं...