पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाउडस्पीकर से समझा रहे, फिर भी लोग खतरे में डाल रहे जिंदगी

लाउडस्पीकर से समझा रहे, फिर भी लोग खतरे में डाल रहे जिंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूटाउन स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करने के दौरान आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने मंगलवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पार करने वाले रास्ते को बंद कर दिया। ऐसे में लोगों को ओवरब्रिज से आने-जाने में अटपटा लगा। पूरे दिन जीआरपी कर्मी लाउडस्पीकर से लोगों को लाइन पार न करने के लिए जागरूक करते रहे, लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में लोग बाइक लेकर रेलवे लाइन तक आ रहे थे। रविवार को जीआरपी के डीएसपी माेहिंदर सिंह ने रेल वार्डन और आरपीएफ के साथ बैठक कर उन स्थानों को चिन्हित करने का निर्णय लिया जहां सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इस सेक्शन में सबसे खतरनाक स्थान न्यूटाउन स्टेशन है। जहां लोग शटल से उतरकर सीधे रेलवे ट्रैक होते हुए निकलते हैं। मंगलवार को दर्जनभर जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों की ड्यूटी लगाकर लाइन के दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। लाउडस्पीकर से आने जाने वालों को रेल लाइन पार न करने की नसीहत दी गई। जीआरपी ने जब रास्ता बंद कर सख्ती दिखाई तो यात्रियों ने दूसरा विकल्प खोज निकाला। हालांकि बड़ी संख्या में लोग ओवरब्रिज से आते-जाते नजर आए, लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग थे जो पार्किंग वाले रास्ते से निकलते रहे। दोपहर में बच्चे के साथ बाइक लेकर पहुंचे व्यक्ति को नसीहत देकर छोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जीआरपी के डीएसपी मोहिंदर सिंह और थाना प्रभारी ओम प्रकाश खुद वहां मौजूद रहकर लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे।

आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी व आरपीएफ ने न्यूटाउन स्टेशन के पास पुल के नीचे ट्रैक पार करने वाले रास्ते को बंद कर दिया

फरीदाबाद. न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर लाइन पार करने से रोकने के लोगों ने शॉर्टकट रास्ता भी ढूंढ लिया।

फरीदाबाद. रेलवे स्टेशन पर बाइक सवार युवक को रोकते जीआरपी के जवान।

भास्कर सुझाव

जीआरपी और आरपीएफ की सख्ती लोगों की जिंदगी बचाने के लिए की गई है। न्यूटाउन स्टेशन के पास पुल के नीचे रेलवे लाइन पार करने के दौरान आए दिन लोगों की जान जा रही है। बेहतर हाेगा कि लाइन पार करने के बजाय ओवरब्रिज के रास्ते से स्टेशन जाएं। इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और पुलिस को सख्ती नहीं करनी पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...