पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजिट में 12 कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस जारी

विजिट में 12 कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| बीके अस्पताल के कार्यकारी पीएमओ डाॅ. वीरेंद्र यादव व आरएमओ डाॅ. हरीश ने सोमवार रात और मंगलवार सुबह अस्पताल का सरप्राइज विजिट किया। इस दौरान 12 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेज दिए गए हैं। रात के इंस्पेक्शन के दौरान दो सुरक्षा कर्मचारी, दो सफाई कर्मचारी, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और सुबह की शिफ्ट में एक सुरक्षा कर्मचारी, एक सफाई कर्मचारी, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नदारद मिले। इसके अलावा कई कर्मचारी निर्धारित समय से देरी से आए। इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। डाॅ. वीरेंद्र यादव के अनुसार लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना छुट्टी लिए गैरहाजिर रहने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...