पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोदाम में घुस स्क्रैप व्यापारी से कट्टे के बल पर लूट

गोदाम में घुस स्क्रैप व्यापारी से कट्टे के बल पर लूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| गोदाम में घुस स्क्रैप व्यापारी व दो फेरी वालों से लूट का मामला सेक्टर-55 थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। जाजरू मोड़ पर स्क्रैप गोदाम के संचालक इशाक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 13 मई की देर रात वह अपने गोदाम पर सो रहे थे। उनके साथ दो फेरी वाले दिलशाद और मुज्जम्मिल भी थे। रात को स्कॉर्पियो में चार युवक आए और उन्हें जगाया। उन्होंने उन पर कट्टा तान दिया और उनसे 55 हजार रुपए और एक मोबाइल फोन लूट लिया। दो फेरी वालों से 1500 रुपए व एक मोबाइल फोन लूट लिया।

खबरें और भी हैं...