तिगांव की पीएचसी में जल्द होंगे सीनियर डॉक्टर
फरीदाबाद| तिगांव सहित आसपास के 15 गांवों के लोगों को अब तिगांव की पीएचसी में बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है। अब गंभीर बीमारियों की जांच के लिए बीके अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। तिगांव में लोगों के स्वास्थ्य की सुविधा के लिए 5 बेड का पीएचसी सेंटर बना है।