मेट्रो का सिविल वर्क पूरा, जुलाई से ट्रायल
फरीदाबाद| बल्लभगढ़ मेट्रो कॉरिडोर का सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। डीएमआरसी की ओर से अब दूसरे कार्य शुरू करा दिए गए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जुलाई से यहां मेट्रो का ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। बल्लभगढ़ मेट्रो कॉरिडोर को पूरा करने की सितंबर की डेडलाइन रखी गई है। इससे पहले 2 बार डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। बल्लभगढ़ में कुछ जगह जमीन के विवाद की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था।