पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीके में पांच दिन में ही रैबीज के इंजेक्शन खत्म

बीके में पांच दिन में ही रैबीज के इंजेक्शन खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| बीके अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन का स्टॉक फिर से खत्म हो गया। जो इंजेक्शन आए थे, वे सिर्फ 5 दिन ही चले। मंगलवार को सिर्फ 13 लोगों को ही इंजेक्शन लग पाए। स्टॉक खत्म होने पर बाकी मरीजों को वापस भेजा जा रहा था। पिछली बार 55 दिन बाद इंजेक्शन आए थे। अब कब आएंगे, इस बारे में कहना मुश्किल है। अधिकारियों के मुताबिक इंजेक्शन की डिमांड पहले ही उच्चाधिकारियों के पास भेजी जा चुकी है। इस बार मार्च में इंजेक्शन खत्म होने के बाद 10 मई को अस्पताल में रैबीज के महज 240 इंजेक्शन आए थे। ये इंजेक्शन मात्र 5 दिन में ही खत्म हो गए। मंगलवार को केवल 13 लोगों को ही इंजेक्शन लग पाए और स्टॉक खत्म हो गया। अस्पताल के कार्यकारी पीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव के मुताबिक रैबीज के काफी कम इंजेक्शन हमारे पाए आए थे। इसलिए हमने पहले ही पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन उपलब्ध कराने की डिमांड उच्चाधिकारियों के पास भेज दी।

खबरें और भी हैं...