पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 19 मई से, 21 जिलों से 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

स्टेट जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 19 मई से, 21 जिलों से 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेस एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से 23वीं हरियाणा स्टेट जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन फरीदाबाद में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में होगी। प्रतियोगिता में 19 व 20 मई का आयोजित की जाएगी। इसमें 21 जिलों के 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। पहली बार इस प्रतियोगिता में इतने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

चार आयुवर्ग में होगा इवेंट

इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में होगी। पूरे प्रदेश से चेस के 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी अंडर-9, 13, 17 और 25 आयुवर्ग में हिस्सा ले सेकेंगे। पहली बार खिलाड़ियों के लिए इस तरह से मेगा इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नेशनल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

चेस खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता बेहद खास होगी। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे। ऐसे में खिलाड़ियों के पास ये बेहद अच्छा मौका है। वे इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नेशनल कांपिटीशन के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। लड़कों के वर्ग में 15 जबकि लड़कियों के वर्ग में 10 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाएगा।

फरीदाबाद. चेस खेलते बच्चे। फाइल फोटो

प्रतियोगिता के लिए आवेदन 16 मई तक कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रोफार्मा के आधार पर खिलाड़ी आवेदन करें। यहां से जीतने वाले बच्चों को राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। -डीएस, सूरी, महासचिव, चेस एसोसिएशन फरीदाबाद।

एक जनवरी से होगा आकलन

खिलाड़ियों का आकलन एक जनवरी से किया जाएगा। अंडर-9 वर्ग में हिस्सा लेने खिलाड़ियों की आयु का आकलन साल 2009 से होगा। अंडर-13 का वर्ष 2005 से और अंडर-17 का साल 2001 से किया जाएगा। अंडर-25 का साल 1993 से किया जाएगा।

16 तक कर सकते हैं अावेदन

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। खिलाड़ी 16 मई यानि बुधवार तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो भी चेस खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 16 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...