पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केएल मेहता ने प्रेसीडियम क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया

केएल मेहता ने प्रेसीडियम क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकरी गांव स्थित प्रेसीडियम स्कूल मैदान पर केएल मेहता क्रिकेट अकादमी व प्रेसीडियम क्रिकेट अकादमी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें केएल मेहता क्रिकेट अकादमी ने प्रेसीडियम क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से शिकस्त दी। प्रेसीडियम अकादमी ने प्रतिद्वंदी टीम को जीतने के लिए 179 का लक्ष्य दिया। जवाब में केएल मेहता अकादमी ने पांच विकेट पर 180 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर केएल मेहता क्रिकेट अकादमी टीम के कप्तान ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। प्रेसीडियम क्रिकेट अकादमी टीम 31 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज सोनू ने 48 व करन ने 42 रन बनाए। जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी स्कोर को 179 तक पहुंचाया। केएल मेहता दयानंद अकादमी की ओर से मानव ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि आदर्श, तेजस, तनिष्क व कुनाल ने एक-एक विकेट झटके। 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएल मेहता दयानंद अकादमी की टीम ने 29 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दीपक ने 89, घनिष्ट ने 13, कुनाल ने 10, प्रियांशु ने 10 रन की पारी खेली। प्रेसीडियम अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने 27 रन देकर दो विकेट लिया। रोहन ने छह ओवर में 17 रन देकर एक विकेट ली। यश झा ने सात ओवर में 34 रन देकर 1 बल्लेबाज को आउट किया। कोच सुमनलता ने बेहतरीन बल्लेबाजी करने पर दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

खबरें और भी हैं...