रविंद्र फागना ने सैफी स्पोर्ट्स क्लब को 6 विकेट से हराया
एनआईटी-1 स्थित क्रिकेट मैदान पर रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी व सैफी स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। इसमें रोमांचक मुकाबले में रविंद्र फागना टीम ने सैफी स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से मात दी। अंकित फागना को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टॉस जीतकर सैफी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। वसीम खान ने नाबाद 95 व अमित कुमार ने 45 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से अामिर खान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाज अंकित फागना ने 47 गेंद पर 90 व आतिश तंवर ने 40 गेंद पर आठ चौके और दो छक्के लगाकर 68 रन बनाए। सैफी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से इम्तियाज सैफी ने दो, वसीम खान और फरियाद सैफी ने एक-एक विकेट लिया। अंकित फागना की शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्राफी से सम्मानित किया गया।