- Hindi News
- National
- किक्रेट: राजा नाहर सिंह कोचिंग सेंटर और टाइगर स्पोर्ट्स क्लब ने जीते मैच
किक्रेट: राजा नाहर सिंह कोचिंग सेंटर और टाइगर स्पोर्ट्स क्लब ने जीते मैच
बिहार की टीम को राजा नाहर सिंह कोचिंग सेंटर व टाइगर स्पोर्ट्स क्लब की टीमाें से हार का सामना करना पड़ा। मानव वत्स की शानदार गेंदबाजी से दोनों मैचों में बिहार की टीम के सभी बल्लेबाज ढेर हो गए। पहले मैच में राजा नाहर सिंह कोचिंग सेंटर की टीम ने 6 विकेट से और दूसरे मुकाबले में टाइगर स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 103 रनों से जीत दर्ज की। दोनों मैच राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर खेले गए। पहले मैच में टॉस जीतकर बिहार ने बल्लेबाजी करते हुए 12.3 ओवर में 53 रन बनाए। बल्लेबाज दीपक ने 16 और शशि ने 15 रन बनाए।
मानव वत्स ने बिहार के 6 बल्लेबाज को आउट किया। इनके अलावा अखिल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजा नाहर सिंह कोचिंग सेंटर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज सचिन पांचाल ने नाबाद 19 और सचिन कुमार ने 15 रन बनाए। बिहार की टीम की ओर से राहुल ने तीन और दीपक ने एक विकेट लिया। वहीं दूसरे मुकाबले में टाइगर स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। बल्लेबाज वरेंयम ने 39 और योगेश गुप्ता ने 34 रन बनाए। बिहार की ओर से विजय और राहुल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की टीम 45 रन पर ऑल आउट हो गई। जबकि टाइगर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मानव वत्स ने चार, आर्यन सिंह ने तीन और परेश ने एक विकेट लिया। दोनों मुकाबले में मानव वत्स को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
मानव वत्स को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया