पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगर दोबारा जांच में लार्वा मिला तो कटेगा चालान

अगर दोबारा जांच में लार्वा मिला तो कटेगा चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर दोबारा जांच में लार्वा मिला तो कटेगा चालान

भास्कर न्यूज|फरीदाबाद

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 मई को डेंगू दिवस मनाया जा रहा है। अगले दो महीने प्रिवेंशन मंथ मनाए जाएंगे। इसमें जागरूकता एक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे इस साल डेंगू को फैलने व पैर पसारने से रोका जा सके। बुधवार से शुरू होने वाले जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रैली निकाली जाएगी। विभाग ने बरसाती सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी से डेंगू नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया है।

हालांकि इस वर्ष अभी तक डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पिछले वर्षों के मामलों को देखते हुए विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जून तक लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कर्मचारी कूलरों तथा पानी की टंकियों की जांच करेंगे। पानी में लार्वा मिलने पर नष्ट किया जाएगा।

अब तक 100 को नोटिस

विभाग की ओर से डोर टू डोर चेकिंग में लार्वा मिलने पर अब तक 100 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसमें उन्हें इस बारे में हिदायत दी गई है कि घर में सफाई रखे अगर जांच में दोबारा लार्वा मिला तो चालान किया जाएगा। विभाग की ओर से जोन वाइज टीमों को बांटकर अगले दो माह जागरूकता कैंपेन चलाया जाएगा। इसमें घरों में जाकर जांच की जाएगी। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया जाएगा। लोगों को अवेयर किया जाएगा।

डेंगू दिवस से पूरे जिले में शुरू होगा स्पेशल कैंपेन, लोगों को किया जाएगा डेंगू को लेकर जागरूक

फरीदाबाद. डेंगू मच्छर।

पिछले वर्षों में डेंगू के मामले

साल मामले

2010 547

2011 329

2012 374

2013 1808

2014 202

2015 2702

2016 625 2017 1940

डेंगू को जागरूकता के साथ ही रोका जा सकता है। हम अब नियमित रूप से लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देंगे। स्वास्थ्य केंद्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। आरडब्ल्यूए, पार्षद और सरपंचों को साथ लेकर भी डेंगू नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। डोर टू डोर कैंपेन में भी लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके फैलने, लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी जिससे जागरूकता के साथ डेंगू को बढ़ने से रोका जा सके। -डॉ. गीता पालिया, जिला मलेरिया अधिकारी।

खबरें और भी हैं...