पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिश्वत के अारोप में सस्पेंड की गईं मुजेड़ी की महिला सरपंच बहाल

रिश्वत के अारोप में सस्पेंड की गईं मुजेड़ी की महिला सरपंच बहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सस्पेंड की गईं मुजेड़ी गांव की सरपंच रानी को बहाल कर दिया गया। क्योंकि कोर्ट में रानी पर आरोप सिद्ध नहीं हो पाया। इससे कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। उन्होंने डीसी के सामने पेश होकर कोर्ट का आदेश सौंपा और खुद को बहाल करने की मांग की। डीसी ने केस का अध्ययन करने आैर कोर्ट के आदेश को देख उन्हें बहाल कर दिया। सरपंच पर एक ठेकेदार ने काम कराने के बदले 50 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। मामला 7 फरवरी 2017 का है।

यह है पूरा मामला

बलविंदर सिंह नामक एक ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि गांव की सरपंच रानी ने काम करने के बदले 50 हजार रुपए रिश्वत ली। विजिलेंस ने 7 फरवरी 2017 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर तत्कालीन डीसी ने 20 फरवरी को उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

इस आदेश के खिलाफ सरपंच ने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के यहां अपील कर कहा कि बगैर उनका पक्ष सुने एकतरफा फैसला सुनाकर डीसी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

खबरें और भी हैं...