पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजे बजने वाली बारात में शामिल हुए तो 500 रुपए का जुर्माना

डीजे बजने वाली बारात में शामिल हुए तो 500 रुपए का जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत शाहजहांपुर में आने और यहां से जाने वाली बारात में अब डीजे नहीं बजेगा। पंचायत ने बैठक कर यह निर्णय लिया। डीजे बजने वाली बारात में शामिल होने वालों पर 500-500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है जो इस तरह के कार्यक्रमों में निगरानी रखेगी। यह जानकारी गांव के सरपंच नाहरसिंह भाटी ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत की एक बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग शामिल हुए। उन्होंने फिजूलखर्ची पर रोक लगाने पर जोर दिया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि इस ग्राम पंचायत के गांवों में आने व जाने वाली बारात में अब डीजे नहीं बजेगा। न ही इस ग्राम पंचायत का कोई व्यक्ति डीजे वाली शादी में शामिल होगा।

यदि कोई ग्रामीण इस तरह की शादी में शामिल होता है तो पंचायत उस पर 500 रुपए जुर्माना लगाएगी। इस पर सभी ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में मेहताब सिंह, सतीश कुमार, सूरजपाल नंबरदार, रोहताश कुमार, कर्मवीर सिंह, रामपाल, चरण सिंह, मनोहर, पूर्व सरपंच रणवीर धर्मवीर, पोहप सिंह, ओमवीर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...