पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार से कुचलकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज

कार से कुचलकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | कार से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सेंट्रल थाने की पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नहरपार हरि नगर निवासी बृजेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह और उनके ताऊ का बेटा गगन बाइक से ओल्ड फरीदाबाद मेला देखने गए थे। वहां से लौटते समय सेक्टर-17 में खाना खाने जा रहे थे। वह बाइक चला रहे थे और गगन पीछे बैठा था। रात करीब 10.30 बजे लेबर चौक से सेक्टर-17 की तरफ जाने लगे तो पीछे से तेज रफ्तार कार आई और बराबर से निकल गई। इससे बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और गगन नीचे रोड पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आई ब्रेजा कार ने गगन को कुचल दिया।

खबरें और भी हैं...