लघु उद्योग निगम वाईएमसीए के विद्यार्थियों को देगा प्रशिक्षण
फरीदाबाद | वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के साथ समझौता किया है। इसके तहत निगम के नीमका गांव स्थित तकनीकी सेवा केंद्र द्वारा विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वाईएमसीए विश्वविद्यालय की ओर से डीन (अकादमिक) डॉ. विक्रम सिंह व निगम की ओर से उपमहाप्रबंधक राजेश कुमार ने कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए।