पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 घंटे लग रहे अघोषित कट, लोग परेशान

7 घंटे लग रहे अघोषित कट, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती बढ़ गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे बिजली की खपत बढ़कर 251.39 लाख यूनिट तक पहुंच गई। वहीं हल्की आंधी के बाद गुड़गांव के 21 फीडर ब्रेकडाउन हो गए, जिनकी सप्लाई देर रात तक शुरू नहीं हो सकी। हालत ये रही कि रात को भी दो से तीन घंटे तक पॉवर कट लगते रहे, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। गुरुवार को 21 फीडरों पर 5 से 7 घंटे तक सप्लाई बंद रही।

गुड़गांव में बिजली निगम का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी कमजोर है, हल्की बारिश और आंधी से ही बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है। बार-बार इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन सुधार नहीं हो पाया। इससे पहले वर्ल्ड बैंक ने शहर की बिजली की लाइनों पर 120 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन अभी तक लाइनों में फॉल्ट आना आम बात है। अब स्मार्ट ग्रिड योजना की शुरुआत की गई है, जिस पर करीब 1300 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं, लेकिन हर साल 15 से 20 फीसदी तक गुड़गांव में खपत बढ़ जाती है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या जस की तस रहती है।

यहां लग रहे कट

शहरी क्षेत्र के डीएलएफ, बादशाहपुर, मानेसर, भोड़ाकला, फर्रुखनगर, उद्योग विहार, पुराने शहर के लक्ष्मण विहार, पंजीरी प्लांट, दौलताबाद आदि ऐसे फीडर हैं जहां दिन और रात को दो से तीन घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं।

बिजली कट

दोपहर के समय ओवर लोड हो रहे फीडर, रात को भी 2 से 3 घंटे तक लगाए जा रहे कट

संधा कंपनी के कर्मचारियों की अनदेखी, ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से पड़ा है खराब

गत 9 मई को आंधी के दौरान रिठौज का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जो अब तक ठीक नहीं हुआ। उपभोक्ता सुखबीर व सुंदर ने बताया कि बिजली निगम के टोल फ्री नंबर 18001803443 पर शिकायत की गई तो दो घंटे बाद कम्पलेंट सॉल्व का मैसेज आया, लेकिन ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया। बादशाहपुर के एसडीओ देवेंद्र से भी दो बार शिकायत की, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक वहीं हाल रहा। लोग पानी के लिए भी परेशान हो रहे हैं।

आंधी व बारिश के दौरान ब्रेकडाउन होना सामान्य है, लाइनों को सुधारा जा रहा है। खंभे व तारों को बदला जा रहा है। ओवर लोड की समस्या दूर करने को चोरी रोकने पर भी काम हो रहा है। -अनिल गोयल, एसई, सर्कल-1

खबरें और भी हैं...