पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्रूखनगर | फर्रुखनगर के चांद नगर रोड स्थित सैनी कृषि

फर्रूखनगर | फर्रुखनगर के चांद नगर रोड स्थित सैनी कृषि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्रूखनगर | फर्रुखनगर के चांद नगर रोड स्थित सैनी कृषि फार्म हाउस पर नगरपालिका फर्रुखनगर के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी लाला नेमचंद गोयल ने की। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को नोटों व फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर वयोवृद्ध समाजसेवी लाला नेमचंद गोयल ने कहा कि सभी चुने हुए पार्षद जनता से चुनाव के दौरान किए गए विकास के वादों को पूरा करने के लिए आपसी भेदभाव की दीवार को खत्म करके एकजुटता के साथ मुगलकाल से ऐतिहासिक शहर फर्रुखनगर के चहुंमुखी विकास की तरफ ध्यान दे। ताकि करीब एक दशक से चली आ रही समस्याओं से शहर की जनता को निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि अतीत के बल पर वर्तमान को दांव पर लगा कर भविष्य की नींव नहीं रखी जा सकती है। इसलिए पिछले पार्षदों ने क्या किया उस बात को भूल जाएं और विकास कार्यों को गति देने का कार्य करे।

खबरें और भी हैं...