पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंटिंग प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

पेंटिंग प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्रुखनगर | डायट के सौजन्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को खंडस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 वर्ग में 20 विद्यालयों के 79 छात्र छात्राएं व कक्षा 9 से 12 वर्ग में 15 स्कूलों के 54 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति बोकन ने बताया कि खंड फर्रुखनगर के 35 सरकारी स्कूलों के 133 छात्र छात्राओं ने तीन थीम जिसमें नशा, पर्यावरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। तीनों थीम के अनुसार दस-दस छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। सोमवार तक उनके परिणाम उच्च अधिकारियों के दे दिए जाएंगे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन चंद्रभान सैनी, डायट अधिकारी सोना यादव, शील शर्मा, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...