पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सिर्फ एक बाबू के भरोसे पोस्ट ऑफिस, नहीं हो रहे लोगों के काम

सिर्फ एक बाबू के भरोसे पोस्ट ऑफिस, नहीं हो रहे लोगों के काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतहनगर | फतहनगर के पोस्ट ऑफिस में स्टॉफ की कमी के कारण पिछले एक सप्ताह से बचत खाते में लेन देन, के.वी.पी. एन.एस.सी., फिक्स डिपॉजिट्स आदि का काम नहीं हो रहा है। इससे पोस्ट ऑफिस में विविध कामों को लेकर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार विगत एक सप्ताह से पोस्ट ऑफिस सिर्फ एक बाबू के भरोसे चल रहा है। इसलिए डाक विभाग में सिर्फ आवश्यक कार्य ही किया जा रहा है। नगरवासियों ने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से फतहनगर पोस्ट ऑफिस में स्टाफ बढ़ाने की मांग की है, जिससे पोस्ट ऑफिस के सभी काम समय से हो सके।

खबरें और भी हैं...