बेटे को स्कूल छोड़ने गए युवक को बाइक सवार 4 युवकों ने मारी गोली
मॉडल टाउन में शेव करवाने के बाद जब सोनू अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूल में पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार होकर आए चार युवकों में से एक ने गोली चला दी। जिसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कबीर बस्ती निवासी सोनू धानक पहले मॉडल टाउन में शेव करवाने के लिए गया था। जब शेव करवाकर वापस लौट रहा था तो सोनू के ताऊ उसके सोनू के बेटे को लेकर स्कूल की तरफ जा रहे थे। अपने बेटे को देखकर उसने स्कूटी मोड़ ली। इसके बाद बेटे को लेकर स्कूल में पहुंचा। जहां पता चला कि स्कूल की छुट्टी है, लेकिन जब स्कूल में अंदर जाकर सोनू का बेटा पता करने के लिए गया तो पीछे से बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उसमें से एक ने उसके कनपटी पर पिस्तौल रखते हुए गोली चला दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खास बात यह है कि हमले से 10 घंटे पहले सोनू के खास दोस्त गोबिंदा ने उसे बताया था कि उस पर हमला हो सकता है, इसलिए वह अब अकेला न रहा करे, लेकिन दोस्त की बात नहीं मानी।
शनिवार सुबह जब वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया तो करीब सवा 8 सुबह ही उस पर गोली से हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाली गई जिसमें चार हमलावर दिखाई दे रहे है। इस मामले के बाद कबीर बस्ती के लोग गुस्सा गए हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। स्कूटी मोड़कर आया था सोनू वापस
सुबह 8 बजे के करीब कबीर बस्ती निवासी सोनू अपने घर से निकल पड़ा। वह मॉडल के सीनियर मॉडल स्कूल के समीप पड़ने वाले एक नाई की दुकान पर गया था। जहां सेव व अन्य काम करवाने के बाद जब वह 8 बजकर 20 मिनट के करीब जब वहां से स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने घर की तरफ वापस लौटने लगा तो इस दौरान रास्ते में सोनू का ताऊ उसके बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। बच्चे ने अपने पता सोनू को आवाज लगाई। सोनू ने स्कूटी वापस मोड़ी व अपने बेटे को स्कूटी पर बिठा कर स्कूल की ओर जाने लगा। रास्ते में पता चला कि स्कूल की छ़ुट्टी है। कन्फर्म करने सोनू अपने बेटे के साथ उसके स्कूल में ले गया। जहां उसका बेटा स्कूल में गया तो इस दौरान चार युवक बाइक पर सवार होकर आए। उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख गोली चला दी। सोनू का साथी सुमित उर्फ ढांगी नागरिक अस्पताल में भर्ती था। जब उसकी गिरफ्तारी हुई तो उस दौरान हमलावर उसके मारने की फिराक में थे। वह नागरिक अस्पताल के बाहर ही उसकी रैकी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान सोनू के साथ उसके बंदे थे और पुलिस कर्मचारी थे। इस कारण उसे मारने की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। इसके बाद शुक्रवार रात को उसे मारने के लिए भी उक्त हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे, लेकिन मौका नहीं मिला। शनिवार उन्हें सूचना मिली कि सोनू घर से मॉडल टाउन के लिए निकला है तो वह उसके पीछे गए और वारदात को अंजाम दिया।
भूना के बच्ची से भी जुड़े हैं हमलावर के तार
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावरों में बलराज उर्फ गोली व उसके साथी शामिल है। हालांकि वह मौके पर नहीं आए, उनकी शह पर हुआ है। हमलावर के तार भूना के बच्ची से जुड़े है। वह वाल्मीकि चौक, रतिया गेट, गुरु नानकपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नकी तस्वीकरें सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हो गई है। जेल में कैद बच्ची के हमलवारों के साथ अच्छी उठ बैठ थी। हवालात में होने के बाद जब सोनू का मारने के लिए अवैध पिस्तौल का इंतजाम करने के लिए कहा तो बच्ची ने जेल में बैठे- बैठे ही अपने किसी बंदे को पिस्तौल उक्त लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें असला मिल गया। फिर सोनू को ठिकाने लगाने की प्लानिंग शुरू हो गई।
हमलावरों में नाबालिग भी
प्राथमिक जांच में यह भी सामने या है कि बाइक सवार हमलावर तीन नाबालिग ही थे। तीनों के पास अवैध पिस्तौल थी। एक युवक बाइक चला रहा था। प्लानिंग यह थी कि सोनू को एक गोली मारने के बाद उन्होंने खुशी में दो फायर भी किए।
सोनू के साथियों पर पेशी पर सचिवालय में हुआ था हमला
पुरानी रंजिश के चलते कबीर बस्ती निवासी सोनू के सदस्य एक मामले में पेशी पर लघु सचिवालय में पहुंचे थे। इस दौरान रतिया गेट निवासी रोहित रत्ती व अन्य ने सोनू के सदस्य पर हमला कर दिया था। इस मामले में मामला भी दर्ज हुआ था। अगले दिन फिर कोर्ट में हमला हुआ। पुलिस ने दो मामले दर्ज किए।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवार
सीसीटीवी फुटेज में आए सोनू धानक पर फायरिंग करने के आरोपी।
 िहसार
वारदात के बाद कबीर बस्ती के लोगों ने वाल्मीकि समुदाय के मोहल्ले की तरफ पथरबाजी भी की।
रविवार 15 अप्रैल, 2018
ईंट-पत्थर भी बरसाए
वहीं इस मामले के बाद कबीर बस्ती के लोगों ने वाल्मीकि समुदाय के मोहल्ले की तरफ ईंटें बरसा दी। जवाब में वाल्मीकि समुदाय ने भी ईंट बरसाई। इस दौरान पुलिस के साथ भी कबीर बस्ती के लोगों की कहासुनी हो गई। कई घंटों तक हंगामा हुआ, लेकिन उन्हें शांत कर दिया गया।
इस तरह बनी थी दो समुदाय में दुश्मनी
25 अप्रैल को 2014 को बस स्टैंड के पीछे एक दर्जी की दुकान से दो समुदाय में दुश्मनी शुरू हुई थी। इस दुश्मनी के चलते ठाकर बस्ती निवासी पिंकी की कुछ लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोनू का नाम भी आया था, लेकिन डेढ़ साल तक मुकदमा चलने के बाद अदालत ने सोनू व अन्य कुछ लोगों निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया था, लेकिन वाल्मीकि समुदाय में यह दुश्मनी खत्म ही नहीं हुई थी। इस मामले मेंम सात लोगों को उम्र कैद हुई थी।
मर्डर केस में सोनू हुआ बरी
कबीर बस्ती निवासी सोनू पहले पिंकी मर्डर मामले में शामिल हुआ जिसमें भरी हुआ। इसके बाद सोनू कुक्कड़ से फिरौती मामले में उसका नाम हुआ। उसमें भी बरी हो गया। इसके बाद फतेहाबाद के ही आशु से फिरौती में उसका नाम आया। इस मामले में अभी कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है : एसएचओ
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। युवकों के नाम भी सामने आ गए है। जांच जारी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। सोनू की हालत शनिवार देर शाम तक ठीक बताई जा रही है।’’ सुरेंद्र कंबोज, एसएचओ, सिटी थाना।
3