पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठगी के मामले में सीआईए ने नकदी और वर्दी बरामद की

ठगी के मामले में सीआईए ने नकदी और वर्दी बरामद की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद| सीआईए की टीम ने रतिया में सिवानी के एक किसान से ठगी के मामले में पकड़े गए आरोपियों से रुपये और एक पुलिस की वर्दी बरामद कर ली है। वही अभी दो आरोपी सीआईए की गिरफ्त से बाहर है। एसपी दीपक सहारण द्वारा रतिया में किसान से 5 लाख की ठगी मामले में सीआईए फतेहाबाद की सीआईए टीम को लगाया हुआ था।

मामले में सीआईए इंचार्ज कुलदीप गढ़वाल ने अपनी टीम के साथ इस मामले में जांच करते हुए तीन कुलदीप, छिंद्र व सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया। अब दो दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लूटे गए करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद कर लिए है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए कुलदीप 48 हजार रुपये, छिंद्र से 49 हजार रुपये और उसके घर के बैड से पुलिस की वर्दी व सन्नी से 48 हजार रुपये बरामद किए हैं।

खबरें और भी हैं...