मजदूरी दिलाने की मांग पर भट्ठा मजदूरों ने दिया धरना
फतेहाबाद | गांव भोड़ा होशनाक में भट्ठा मजदूरों को बंधक बनाने और मजदूरी न जाने के मामले में श्रम अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से खफा भट्ठा मजदूरों ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। मजदूरों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर श्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने व मजदूरी दिलाने की मांग की है। भट्ठा मजदूरों ने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता तब तक रात दिन उनका धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान ने की धरने पर बैठे मजदूरों राजवीर अनिल राम सिंह प्रेम सिंह आदि ने कहा कि गांव भोडा होशनाक स्थित ईंट भट्ठे के मालिक ने कुछ मजदूरों को बंधक बनाया हुआ है और न ही उनका हिसाब कर रहा है।