पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल पंप कारिंदे की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

पेट्रोल पंप कारिंदे की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कारिंदे की गोली मारकर हत्या के मामले में टोहाना पुलिस व सीआईए की टीम गहनता से जांच कर रही है, लेकिन टीम को यह समझ में नहीं आ रहा है कि कारिंदे की लूटपाट के इरादे से गोली मारी गई है या कोई मामला है क्योंकि आशंका यह जताई जा रही है कि लूटपाट के मामलों में अगर किसी वारदात को अंजाम देते है तो उनकी हत्या की साजिश नहीं होगी। वहीं कारिंदे की छाती पर भी कोई गोली नहीं मारेगा। मामला संशय के घेरे में है। इस मामले के बारे में भी पता चल पाएगा जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

टोहाना रोड पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया
गुस्साए परिजनों ने टोहाना रोड पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगाया गया। मामले की सूचना टोहाना डीएसपी जोगिंद्र शर्मा को मिलते ही मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें आश्वासन दिया है कि वह एक दिन के अंदर आरोपियों को पकड़ लेंगे। वहीं परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर दिए गए है समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह इकट्ठे होकर आगामी कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...