रोडवेज कर्मियों ने किया 24 घंटे का धरना खत्म
फतेहाबाद | रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने फतेहाबाद डिपो में चल रहा 24 घंटे का धरना खत्म हो गया। धरने की अध्यक्षता दोनों यूनियनों के डिपो प्रधान सूरजभान चोपड़ा व मनोज कुंडू ने की व संचालन सचिव भागीरथ व रामदिया ने किया। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान सुरेन्द्र मलिक विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मलिक ने बताया कि धरना कर्मचारियों की मांगों को लेकर था। आंदोलन के अगले चरण में हरियाणा के सभी केंद्रीय व क्षेत्रीय मंत्रियों के आवास पर 21 अप्रैल को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 3 जून को परिवहन मंत्री के मतलौडा, पानीपत निवास का घेराव किया जाएगा।