पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैक करते हुए बाइक से कार टकराई, चालक ने निकाली तलवार, मामला थाने पहुंचा

बैक करते हुए बाइक से कार टकराई, चालक ने निकाली तलवार, मामला थाने पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फव्वारा चौक स्थित पालिका बाजार में कार बैक करते समय बाइक से टकरा गई। जिसके बाद बाइक चालक ने कार चालक को इस बारे में बात की तो कार चालक ने उल्टे अपने साथी के साथ उसे ही पीटना शुरू कर दिया। जिससे बाइक चालक युवक के नाम से खून बहने लगा।

इतना ही नहीं आस-पास के दुकानदारों ने आकर युवक को कार चालक से छुड़वाया। इस बीच युवक ने कार से तलवार भी निकाली। उसके बाद युवक कार को बैक करने लगा जबकि पीछे काफी दुकानदार खड़े थे। इस पर दुकानदारों को गुस्सा आ गया। उन्होंने कार को बाहर नहीं जाने दिया गया। पुलिस को सूचना दी। बाद में मामला बढ़ता देख युवक ने बाइक चालक से माफी मांगनी शुरू कर दी, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख युवक ने अपनी ही गाड़ी में रखी शराब की बोतल निकाली व भाग कर कहीं फैंक आया। इससे पता चलता है कि युवक नशे में था। इस तरह की गुंडागर्दी को लेकर दुकानदारों ने युवक को खूब सुनाई। वहीं बाद में पुलिस पहुंची व कार को थाने ले गई।

खबरें और भी हैं...