पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति सहित ससुराल वालों विवाहिता को मारने की कोशिश का आरोप मेंे केस दर्ज

पति सहित ससुराल वालों विवाहिता को मारने की कोशिश का आरोप मेंे केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | गांव एमपी रोही में ससुरालवालों पर विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रतिया निवासी मंजू की शादी गांव एमपी रोही निवासी विजय कुमार के साथ एक साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। इस झगड़े के चलते मंजू अपने घर भी आ गई थी। मामला कोर्ट में गया तो उसके ससुराल वाले उसे वापस ले गए। आरोप है कि 10 अप्रैल की दोपहर को मंजू को उसके पति विजय, बच्चन कौर, प्रीती व रमेश, प्रीती का बेटे ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने के लिए जहरीला पदार्थ पीला दिया। हालत गंभीर हुई तो उसे फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से निजी अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद वह फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने मंजू के बयान पर उसके पति विजय व अन्य लोगों पर धारा 307 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...